Wednesday 20 March 2013

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : चिरंजीवी


 नई दिल्ली। आगरा में ब्रिटिश पर्यटक के साथ मार-पीट की कोशिश पर दुख व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री
के. चिरंजीवी ने आज देश में पर्यटकों की रक्षा और सुरक्षा की जरूरत पर बल दिया। पर्यटन मंत्रालस की सलाहकार समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों की रक्षा और सुरक्षा उनका सूची में पहली प्राथमिकता हैं।
 उन्होंने समिति के सदस्यों को सूचित किया कि उन्होंने घटना में शामिल आगरा के होटल के तीन स्टार रेटिंग को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी कारण-बताओ नोटिस भेजा है। चिरंजीवी ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से बात कर अनुरोध किया कि वे पर्यटकों विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रणाली बनाएं। उन्होंने समिति को बताया कि उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर उनके राज्यों में पर्यटकों के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था करने को कहना शुरू किया है। पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2011 को बेस वर्ष मानते हुए वर्ष 2016 तक विदेशी पर्यटकों की संख्या को दोगुना करने
का लक्ष्य रखा है। चिरंजीवी ने कहा, ''इसका अर्थ है कि हमें विदेशी पर्यटकों की आगमन को प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत बढ़ाना होगा।

No comments:

Post a Comment